UP Kisan Uday Yojana 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानो के हित के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘किसान उदय योजना’ रखा गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार उत्तर प्रदेश के किसानो को नि:शुल्क सोलर पंप की सुविधा प्रदान करेगी । इस योजना के माध्यम से सरकार लगभग 10 लाख सोलर पंप वितरित करेगी। इस योजना का लाभ लेने के बाद किसानो के बिजली के बिल मे राहत देखने को मिलेगी जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी ओर उनके जीवन स्तर मे सुधार आएगा।

UP Kisan Uday Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | UP Kisan Uday Yojana 2024 |
आरंभ की गई | मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | राज्य किसानों को नि:शुल्क सोलर पंप उपलब्ध कराना |
साल | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://upagriculture.com/ |
UP Kisan Uday Yojana का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो को नि:शुल्क सोलर पंप प्रदान करना है, ताकि उन्हे बिजली के बिल से छुटकारा मिल सके इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Kisan Uday Yojana की शुरुआत की है इस योजना से लाभ प्राप्त करने के बाद किसानो को बारिश और लाइट के भरोसे बैठने की कोई जरूरत नही है क्योंकि वह सोलर पंप की मदद से सिंचाई कर सकेंगे इस योजना का लाभ मिलने के बाद किसानो को सिंचाई से संबधित किसी भी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
इस योजना मे प्रदान किए जाने वाले पंप की सहायता से बिजली मे बहुत बचत होगी किसान उदय योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 70 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। किसानो को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए किसान उदय योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से सभी किसानो को नि:शुल्क सोलर पंप दिये जाएंगे जिससे उन्हे बिजली बिल से छुटकारा मिल सके।
UP Kisan Uday Yojana के क्या लाभ है?
इस योजना से किसानो को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जा सकेंगे ।
1. किसान उदय योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को नि:शुल्क सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे।
2. इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसानो को दिया जाएगा।
3. किसान उदय योजना के लिए सरकार द्वारा 70 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
4. इस योजना के माध्यम से लगभग राज्य के 10 लाख किसानो को सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे।
5. इस योजना का लाभ लेने के बाद किसानो के बिजली बिल मे 45% तक की कमी आ सकती है, जो उनके लिए काफी खुशी की बात होगी।
6. इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले सोलर पंप की पावर 5 घंटे से 7.5 घंटे तक हो सकती है।
7. किसानो को सोलर पंप पर 5 साल की वारंटी भी दी जाएगी।
8. इसके बाद किसानो को सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर नही रहना पड़ेगा।
UP Kisan Uday Yojana के लिए जरूरी पात्रता
इस योजना का लाभ केवल वहीं किसान ले सकते है जो सरकार द्वारा निर्धारित की गई इन पात्रता शर्ती को पूरा करते है, यदि कोई किसान इन पात्रता शर्तो को पूरा नही कर पाता है तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नही होगा, पात्रता शर्ते कुछ इस प्रकार है।
1. किसान उदय योजना का लाभ लेने वाला किसान उत्तर प्रदेश राज्य का ही होना चाहिए।
2. इस योजना का लाभ केवल किसान ही ले सकता है।
3. वह किसान जिनके पास सोलर पंप सेट पहले से नहीं है, सिर्फ वहीं किसान इस योजना का लाभ ले सकते है
4. यदि कोई किसान पहले किसी अन्य किसान योजना का लाभ ले रहा है तो वह इस योजना ल लाभ नही ले सकता है।
5. आवेदक किसान के पास कृषि योग्य खुद की भूमि होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा।
UP Kisan Uday Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
यदि आप एक किसान है और इस योजना की सभी पात्रताओ को भी पूरा कर रहे है और अब आप इस योजना मे आवेदन करना चाहते है तो आवेदन करने के लिए आपके पास यह सभी जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए।
1. आधार कार्ड 2. खेती की जमीन के कागजात 3. किसान प्रमाण पत्र 4. आय प्रमाण पत्र
5. मूल निवास प्रमाण पत्र 6. मोबाइल नंबर 7. बैंक खाता पासबूक 8. पासपोर्ट साइज़ फोटो

UP Kisan Uday Yojana मे आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र किसानो को इसमे आवेदन करना होगा और आवेदन करने के लिए वह नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।
1. किसना उदय योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
2. वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज़ पर आपको पहले लॉगिन आईडी बनानी होगी।
3. जिसके लिए आपको CUG यूजर लॉगिन के बॉक्स में पूछी गई जानकारी जैसे जनपद चुने, यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करनी है।
4. इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है इस प्रकार आपको लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
5. अब आपको पंजीकरण करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
6. क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।
7. इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेजो को फॉर्म मे अपलोड करते हुए अपनी एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने है।
8. अब आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है, इस प्रकार आपका किसान उदय योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
Read Also :-

Aadhar Link Bank Account ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए देखे पूरी प्रोसेस
अगर आप NPCI चेक करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गई प्रोसेस को फॉलो करें –
प्रिय पाठको हमारी वेबसाइट nehacomputers.com का किसी भी प्रकार से केंद्र सरकार, राज्य सरकार से कोई लेना देना नहीं है | हमारे द्वारा सभी जानकारी किसी भी सम्बिन्धित योजना की आधिकारिक वेबसाइट तथा समाचार पत्रो से एकत्रित की जाती है और इन्ही सभी स्त्रोतो के माध्यम से हम आपको सभी राज्य तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे केवल सही प्रकार की जानकारी/सूचनाएं प्रदान करने का प्रयास करते हैं और सदैव यही प्रयत्न करते रहेंगे | हम आपको अन्तिम निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह देते हैं।