जैसा कि आप सभी जानते हैं सरकार किसानो को लाभ प्रदान करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागू करती हैं जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6000 रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ लाखों किसान ले रहे हैं अगर आपने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम में बताने वाला हू कि आप pm kisan samman nidhi kyc / पीएम-किसान KYC तभी कर सकते है जबकि आपका pm kisan samman nidhi yojana का फॉर्म ऑनलाइन पहले से होना चाहिए तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते है और pm kisan samman nidhi kyc भी कर सकते है |
pm kisan samman nidhi kyc क्या है
वर्तमान समय में pm kisan samman nidhi योजना के माध्यम से प्रत्येक सीमांत किसान को हर 4 महीने पर ₹2000 की आर्थिक मदद भारत सरकार के द्वारा की जा रही है। ऐसे में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस योजना के लाभ के पात्र नहीं है लेकिन फिर भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
इसीलिए सरकार pm kisan samman nidhi kyc का प्रावधान लाई है जिससे यह साफ़ हो जाता है कि कौन कौन इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है और कौन कौन नहीं है। इसके अलावा PM Kisan KYC जितने किसान करा रहे हैं उन सभी का डाटा सरकार के पास SAVE हो जाएगा और Future में जब सरकार द्वारा कोई New Scheme लाई जाएगी तो उसका लाभ सीधे इन किसानों को दिया जाएगा।
Pm kisan Samman Nidhi kyc
लेख का नाम | Pm kisan samman nidhi kyc कैसे करे |
योजना का नाम | PM Kisan Samman Nidhi yojana |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लांच की तारीख | 24 फरवरी 2019 |
मंत्रालय | कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना में दी जाने वाली सहायता राशि | 2000 रूपये 3 किस्तों में प्रतिवर्ष 6,000 रुपये |
लाभार्थी | देश के सभी लघु एवं सीमांत किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
pm kisan samman nidhi kyc कैसे करे
pm kisan samman nidhi kyc आप अपने माध्यम से और दूसरी प्रक्रिया किसी भी CSC सेंटर पर जाकर KYC करवा सकते है |
1. आप अपने माध्यम से pm kisan samman nidhi kyc करे
- pm kisan kyc करने के लिए सबसे पहले आपको pm kisan samman nidhi yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के Home Page पर आपको फार्मर कॉर्नर का एक ऑप्शन दिखेगा और उसमें आपको e-KYC का एक ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको click करना है।
- इसके बाद जैसे ही आप e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ इस प्रकार बॉक्स खुल जाएगा। वहां पर आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है आप वही मोबाइल नंबर दे जो मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है।
- इसके बाद आपको नीचे ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है। और आपके नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी डालने के बाद और फिर नीचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है इसके बाद आपकी e-KYC की पूरी प्रोसेस पूरी हो जाती है |
- अगर आप इस प्रकिया को पहले ही पूर्ण कर चुके है तो अपना Pm kisan Samman Nidhi kyc स्टैट्स चेक करे |
NOTE :- अगर आपका स्टैट्स कुछ इस प्रकार है तभी आपकी सम्मान निधि की क़िस्त जारी होगी तीनो टिक ग्रीन होने चाहिए नहीं है तो खुद से चेक करे 
2. pm kisan samman nidhi kyc को CSC सेंटर से करने का तरीका
- pm kisan kyc करने के लिए सबसे पहले आपको pm kisan samman nidhi yojana के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको टॉप पर दाहिने कोने के तरफ आपको External Logins में CSCLogins पर जाना है |
- जाने के बाद आपको उसमे अपना CSC ID और PASSWORD डालना होता है तो कुछ इस प्रकार आपको देखने के लिए मिलेगा |
- इसके बाद आपको Biometric Aadhar Authentication क्लिक करना है क्लिक करने आधार नम्बर केप्चा कोड डालना है |
- केप्चा कोड डालकर सर्च के आप्शन पर क्लिक करना है और अपना मोबाइल नम्बर डालना है और आपके मोबाइल नम्बर पर OTP आयेगा अब आपको OTP वेरीफाई करना है |
- OTP वेरीफाई करने के बाद आपको अपना फिंगर प्रिंट स्कैन करना होगा और इसके बाद आपकी Pm kisan samman nidhi kyc पूर्ण हो जायेगी |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज क्या हैं ?
अगर आप अभी तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक, हैं, जिसमें बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खाता खतौनी नंबर, राशन कार्ड आदि दस्तावेज शामिल हैं-
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत कब हुई थी
24 फरवरी, 2019 को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम-किसान योजना गोरखपुर में शुरू की गई थी, इसी दिन PM किसान की पहली किस्त जारी की गई थी.
Pm kisan samman nidhi के लिए हेल्पलाइन न०
PM-Kisan Helpline No. 155261 / 011-24300606
उद्देश्य
केंद्र सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर किसानों की मदद के लिए PM Kisan Samman Nidhi योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर भूमि धारक किसान परिवारों को 2000-2000 रुपये की तीन किस्त में सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है
PM Kisan Samman Nidhi योजना में नया रजिस्ट्रेशन करने की सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने का प्रयास रहा है हमारा उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी और अगर आपको ऐसी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी लेना है तो आपको इस वेबसाइट के माध्यम से मिलती रहेगी अवलोकन के बाद इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें , धन्यवाद।
इसे भी पढ़े :-
- पीएम सम्मान निधि का स्टेटस कैसे चेक करे
- खतौनी कैसे निकाले
- mAadhar App download
- Land Registration ID कहाँ मिलेगी
- PVC Aadhar card Kaise Banaye
- आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर कैसे चेक करे
- पीएम किसान सम्मान निधि में नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें
3 thoughts on “Pm kisan samman nidhi kyc 2023 कैसे करे”